आगरालीक्स आगरा में हॉस्पिटल संचालक की कार पर हमला कर दिया, हॉस्पिटल संचालक घायल हो गया है, उनकी हथेली और जांघ में गोली लगी है।
शिकोहाबाद निवासी सुनील यादव पुत्र कप्तान सिंह का एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में सपा नेता साहब सिंह की पार्टनरशिप में अस्पताल है। शनिवार रात आठ बजे वे घर से स्कोडा कार में अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल में मार्केटिंग का काम देख रहे राजेश भदौरिया उनकी कार चला रहे थे। सुनील आगे बैठे थे। कालिंदी विहार सौ फुटा रोड पर एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही उनकी कार के पास बाइक सवार नकाबपोश तीन हमलावर पहुंचे। उन्होंने रांग साइड से बाइक कार के बराबर में लगा दी। हमलावर ने पिस्टल से चलती कार में सुनील को गोली मारी। सुनील ने हाथ आगे बढ़ाया तो गोली उनकी हथेली से पार होकर बायीं जांघ में जा लगी। गोली मारने के बाद हमलावर आगे की ओर तेज रफ्तार में भाग निकले। राजेश घायलावस्था में सुनील को लेकर अपने अस्पताल पहुंचे। सीओ छत्ता बीएस त्यागी और इंस्पेक्टर एत्माद्दौला मौके पर पहुंचे।
Leave a comment