आगरालीक्स आगरा में आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, पीलीपोखर 400 केवी स्टेशन की सीटी बस्ट होने के बाद शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप है। दो दो घंटे के लिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
गर्मी में बिजली की मांग बढ गई है। ऐसे में शनिवार सुबह पीलीपोखर स्थित 400 केवी स्टेशन की सीटी बस्ट हो गई। इससे ट्रांस यमुना, बल्केश्वर, कमला नगर सहित शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद टोरेंट द्वारा शहर के अलग अलग हिस्सों में बिजली आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। इसके बाद से शहर के कुछ हिस्से में दो दो घंटे के लिए बिजली आपूर्ति की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
Leave a comment