आगरालीक्स…(17 January 2022 Agra News) आगरा में मिला 5 साल के बच्चे का शव. 24 घंटे पहले घर से खेलते समय हुआ था लापता. थाना पुलिस मौके पर पहुंची….
आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में पांच साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. बच्चा रविवार शाम से लापता था.परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. मामला थाना सैंया क्षेत्र के गांव गड़साल का है. यहां रहने वाले एक ट्रक ड्राइवर का 5 साल का बेटा रविवार शाम को घर के पास ही खेल रहा था. तभी अचानक वह लापता हो गया. परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. थाना सैंया पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पांच वर्षीय बच्चे के लापता होने से गांव में सनसनी मच गई थी. बच्चे के पिता की अनुपस्थिति में ये घटना हुई थी. सोमवार को कुछ लोगों ने बच्चे का शव एक तालाब में देखा. बच्चे का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर थाना सैंया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने बच्चे का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बच्चे का नाम ललित बताया गया है.