आगरालीक्स …आगरा के बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रवेश की कट आफ जारी। ( Mission Admission 2024 : Baikunti Devi Kanya Mahavidhalaya cut off for Admission in Ba, Bsc, Bcom & BBA)
प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह ने बताया कि सत्र 2024-25 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु कटऑफ सूची जारी कर प्रवेश की तिथि व समय निर्धारित कर दिया गया है। बीए की प्रवेशाधिकारी प्रो. नसरीन बेगम, बीएससी की प्रवेशाधिकारी डॉ. नीलम वर्मा, बीकॉम एवं बीबीए की प्रवेशाधिकारी डॉ. कामना धवन को बनाया गया है। काउंसलिंग के लिये छात्राओं को अपने साथ महाविद्यालय के प्रवेश फार्म की प्रति, वेब पंजीयन, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी), चरित्र प्रमाण की मूल प्रति साथ लानी होगी।
यह है कटऑफ सूची
बीए
सामान्य वर्ग : 55.0
ईडब्ल्यूएस : 48.0
ओबीसी : 52.0
एससी : 52.0
एसटी : 55.0
बीकॉम
सामान्य वर्ग : 60.0
ईडब्ल्यूएस : 55.0
ओबीसी : 59,0
एससी : 55.0
एसटी : 55.0
बीएससी
सामान्य वर्ग : 60.5
ईडब्ल्यूएस : 55.0
ओबीसी : 58.0
एससी : 52.0
एसटी : 52.0
बीबीए
सामान्य वर्ग : 60.0
ईडब्ल्यूएस : 55.0
ओबीसी : 53.0
एससी : 50.0
एसटी : 50.0