आगरालीक्स …मैटलैब से रिसर्च वर्क आसान होगा तो करियर की राह भी खुलेगी। आगरा के आंबेडकर विवि में मैटलैब पर दो दिवसीय कार्यशाला में चर्चा की गई।
पूर्व कुलपति मुंगेर विवि प्रो. आरके वर्मा ने बताया कि हमारे जीवन में दिन प्रतिदिन कंप्यूटर की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। हम सभी को अपने स्किल्स को बढाना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि हम मैटलैब एवं अन्य प्रोग्रामिंग सॉफ्टवेयर्स को सीख कर अपने रिसर्च कार्य को आसान बना सकते हैं। प्रो. दीपक कुमार और प्रो. मनुप्रताप ने कहा कि मैटलैब की मदद से कंप्यूटर साइंस और मैथमेटिक्स की जटिल समस्याओं को हल करके भी दिखाया।
उन्होंने समझाया कि हम मैटलैब की सहायता से अपने रिसर्च कार्य को बढ़ा सकते हैं। इन मॉडलिंग सॉफ्टवेयर की मदद से अपने रिसर्च पेपर को और अच्छा बना सकते हैं। प्रो. संजीव कुमार के अनुसार कार्यशाला में लगभग 80 रजिस्ट्रेशन हुए। प्रो. संजय चौधरी ने किया। संचालन डॉ. श्यामली गुप्ता ने किया। इस मौके पर दीक्षा, मनीष, कांता, राहुल और कृष्णा मौजूद रहे।