आगरालीक्स… आगरा के सरकारी स्कूल में विधायक पक्षालिका सिंह की नजर ब्लैकबोर्ड पर टिक गईं, बच्चों को फलों के नाम याद कराए जा रहे थे, एक बच्ची से स्पेलिंग लिखने को कहा तो उसने केला (बनाना) की स्पेलिंग गलत लिख दी, विधायक पक्षालिका सिंह खुद टीचर बन गईं और बच्ची को सही स्पेलिंग समझाई। उन्होंने शिक्षिका से कहा कि रटाने के बजाए बच्चों को समझाएं, फलों के नाम बच्चों को फल दिखाकर बेहतर तरीके से समझाए जा सकते हैं।
दरअसल, स्वच्छता अभियान की तर्ज पर सरकारी स्कूल गोद लेने के लिए बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह आगे आईं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर उन्होंने बाह विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय दलई पुरा, प्राथमिक विद्यालय तरासौ को गोद लिया है।

बुधवार को उन्होंने बच्चों को स्कूल यूनिफार्म, किताब और कॉपी दी। विधायक बाह रानी पक्षालिका सिंह ने विद्यालय गोद लेकर उसे सवांरने का काम शुरू कर दिया है