आगरालीक्स… आगरा में पुलिस चौकी के सामने एक बडे मोबाइल शोरूम से 15 लाख रुपये के मोबाइल रात में चोरी करके लगे गए, उन्होंने शोरूम के गेट का ताला तक नहीं तोडा, यह सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। पुलिस चोरी की तलाश में जुटी हुई है।
गरा के खंदारी चौराहे के पास न्यू आगरा की दयालबाग पुलिस चौकी के सामने गिहार कांप्लेक्स में चंद्र नगर, नगला पदी निवासी विकास उपाध्याय ने दो माह पहले शोरूम ही खोला था। शोरूम के सामने तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। शुक्रवार की रात को चार चोर मोबाइल शोरूम पर पहुंचे। इसमें से तीन चोरों ने मोबाइल शोरूम के शटर को नीचे से उठा लिया, चोरों का एक साथी शोरूम के अंदर सरकते हुए घुस गया, इसके बाद बाहर रह गए तीनों चोर शोरूम के पास से चले गए। चोर अंदर मोबाइल और कैश चोरी करने में जुटा रहा।
फोन कर बुलाए साथी
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि कुछ देर बाद चोर के साथी वापस आए, उन्होंने शोरूम के शटर को उठा लिया, इसके बाद अंदर चोरी कर रहा उनका साथी सरकते हुए शटर के नीचे से बाहर निकल आया। इसके बाद अंदर से एक बैग को शटर के नीचे से खींच लिया, इसमें कैश और मोबाइल फोन थे।
15 लाख का कैश और मोबाइल चोरी, शटर बंद मिला
शनिवार सुबह मोबाइल शोरूम मालिक और कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने शोरूम के ताले खोले, अंदर घुसते ही उनके होश उड गए। शोरूम के अंदर मोबाइल नहीं थे, मोबाइल स्टेंड से मोबाइल गायब थे। कैश काउंटर के पास सामान बिखरा पडा था, उसमें करीब एक लाख कैश रखा हुआ था, चोर उसे भी चोरी कर ले गए। चोरों के मुंह पर रुमाल बंधा हुआ था, जिससे उनकी पहचान न हो सके।
सीसीटीवी देखते ही रह गए भौचक्क
मोबाइल शोरूम के पास की दुकान के बाहर सीसीटीवी लगा हुआ था, सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग देख होश उड गए। इसमें दिखाई दे रहा है कि चार चोर आए, इसमें से एक चोर जो पतला है, वह नीचे लेट गया। उसके साथियों ने ताला नहीं तोडा बल्कि शटर को नीचे से उठा लिया, इस गैप से नीचे लेटा हुआ चोर घिसकते हुए अंदर घुस गया इसके बाद अंदर मोबाइल और कैश एक बैग में रख लिया। उसने पफोन किया तो साथी दोबारा आ गए, उन्होंने शटर उठाया पहले चोर बाहर निकला, इसके बाद बैग खींच लिया।