Thursday , 4 June 2026
Home अध्यात्म Monday 14 February: Many auspicious constellations make this day a lucky yoga. crises can be solved # agranews
अध्यात्मअलीगढ़ लीक्सआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Monday 14 February: Many auspicious constellations make this day a lucky yoga. crises can be solved # agranews

143

आगरालीक्स… आगरा में सोमवार 14 फरवरी को सोम प्रदोष व्रत, पुष्य नक्षत्र योग सहित बहुत सारे शुभ योग हैं। इसके क्या हैं लाभ आगरालीक्स में जानिये विस्तार से।

श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान, गुरु रत्न भंडार अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक माघ माह के शुक्ल पक्ष में 14 फरवरी 2022 प्रदोष व्रत विशिष्ट योगों के साथ आ रहा है।

पंडित हृदय रंजन शर्मा

इतने सारे योग एक साथ

ये योग हैं प्रदोष, सोमवार, कर्क का चंद्र, पुष्य नक्षत्र, आयुष्मान-सौभाग्य योग, सर्वार्थसिद्धि योग और रवियोग। इन योगों का महत्व और इनमें अपने संकटों के निवारण के लिए किए जाने वाले उपाय भी हैं।

सोम प्रदोष व्रत: समस्त मनोकामना होती हैं पूर्ण

प्रदोष व्रत भगवान शिव की प्रसन्नता के लिए किया जाता है। प्रदोष व्रत प्रत्येक माह में दो बार आता है लेकिन जब यह सोमवार, मंगलवार और शनिवार को आता है तो इसका महत्व अधिक हो जाता है। इसे क्रमश: सोम प्रदोष, भौम प्रदोष और शनि प्रदोष कहा जाता है। सोम प्रदोष के दिन शिवजी का पूजन करने से समस्त मनोकामना पूर्ण होती हैं। आर्थिक सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। इस दिन त्रयोदशी तिथि रात्रि 8.29 बजे तक रहेगी

कर्क का चंद्र : दोषों के निवारण के लिए महत्वपूर्ण

14 फरवरी को चंद्रमा स्वराशि कर्क का रहेगा। सोम प्रदोष के दिन चंद्रमा का स्वराशि में रहना चंद्र से जुड़े समस्त दोषों के निवारण के लिए महत्वपूर्ण है। सोम प्रदोष को चंद्र प्रदोष भी कहा जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव का अभिषेक पंचामृत से करने से जन्मकुंडली में चंद्र से जुड़े समस्त दोष दूर हो जाते हैं

पुष्य नक्षत्र : सभी कार्य रहते अक्षय

पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। यह स्थायित्व देने वाला नक्षत्र है क्योंकि यह शनि और बृहस्पति के आधिपत्य वाला नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ किया गया कार्य स्थायी रहता है। अर्थात् उसका कभी क्षरण नहीं होता। इसलिए सोम प्रदोष के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग कार्य प्रारंभ करने, भूमि, संपत्ति खरीदने, निवेश करने, स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए उत्तम है। इस दिन शिवजी का नाम लेकर कोई काम प्रारंभ करेंगे तो उसमें उत्तरोत्तर उन्नति होगी। इस दिन पुष्य नक्षत्र प्रात: 11.53 बजे से प्रारंभ होगा

आयुष्मान-सौभाग्य योग : शिवजी के पूजन से दीर्घायु

14 फरवरी को रात्रि 9.27 बजे तक आयुष्मान योग होगा उसके बाद रात्रि में ही सौभाग्य योग प्रारंभ होगा। प्रदोष काल में आयुष्मान योग रहेगा और चूंकि रात्रि में सौभाग्य योग प्रारंभ होगा इसलिए उसका फल भी इसी दिन प्राप्त होगा। आयुष्मान योग में शिवजी का पूजन करने से रोगियों को विशेष लाभ होगा। रोग निवारण और आयु में वृद्धि के लिए प्रदोषकाल में शिवजी पर 108 बिल्व पत्र अर्पित करें और रुद्राक्ष की माला से एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे आयु और सौभाग्य दोनों में वृद्धि होगी। जिन युवक-युवतियों के विवाह में बाधा आ रही है उन्हें इस दिन कच्चे दूध में केसर मिलाकर शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

सर्वार्थसिद्धि योग : सोम प्रदोष के दिन प्रात: 11.54 से लेकर संपूर्ण दिन-रात्रिर्पयत सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग में किए गए कार्यो में पूर्ण सफलता प्राप्त होती है। इस दिन कार्यो में सिद्धि के लिए घी में गुड़ मिलाकर शिवजी का अभिषेक करने से समस्त कार्य सिद्ध होते हैं।

रवियोग : रवियोग में किए गए कार्य सफल होते हैं और उनमें उन्नति होती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोग उन्नति चाहते हैं या जिनके पास नौकरी नहीं है वे यदि इस दिन मीठे दूध से शिवजी का अभिषेक करें तो जल्द शुभ समाचार प्राप्त होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

आगरा

Obituaries of Agra on 4th June 2025

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!