नईदिल्लीलीक्स… आईपीएल-2022 के लिए आज से बेंगलुरु में नीलामी लगना शुरू हो गया है। बीसीसीआई ने नीलामी के लिए सूची में 10 और नाम जोड़ हैं।
सबसे पहले दस मार्की खिलाड़ियों की बोली
बेंगलुरू में शुरू हुई नीलामी में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। इन सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज दो करोड़ रुपये है। इसके बाद 600 खिलाड़ियों की बोली लगेगी और उनकी किस्मत चमकेगी। इस बार आईपीएल में आठ की जगह 10 टीमें होंगी। लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीमें बनी हैं, जिनके क्रमशः कप्तान केएल राहुल और हार्दिक पांड्या होंगे।
दस नये खिलाड़ी सूची में और शामिल
बीसीसीआई ने आज अचानक 10 और खिलाड़ियों को नीलामी सूचीमें शामिल किया है, जिससे नीलामी वाले खिलाड़ियों की संख्या छह सौ हो गई है।