आगरालीक्स ..आगरा में करवाचौथ पर 45 से 50 मिनट देरी से चंद्रमा निकला, पति छत पर खडे इंतजार करते रहे, चंद्रमा देर से क्यों दिखाई दिया, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे.
आगरा में प्रदूषण का स्तर सामान्य से चार गुना अधिक होने के कारण चंद्रमा देर से दिखाई दिया।
आगरा में करवाचौथ पर चंद्रमा रात 8. 15 बजे दिखाई देना था, करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं सौलह श्रंगार किए चंद्रमा का इंतजार करती रहीं, उनके पति छत पर खडे होकर चंद्रमा दिखाई देने का इंतजार करते रहे, जिससे वे अपनी अर्धांगिनी को बता सकें कि चंद्रमा निकल आया है। इंतजार लंबा होता गया, रात 9 बजे के बाद चंद्रमा दिखाई दिए, कुछ इलाकों में 9 .10 से 9. 15 के बीच में चंद्रमा दिखाई दिए।
आगरा में बढ रहा वायु प्रदूषण बना कारण
आगरा में वायु प्रदूषण लगातार बढ रहा है, यह चार नवंबर को करवाचौथ पर सामान्य से चार गुना अधिक रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए लेकिन करवाचौथ पर एक्यूआई 264 रिकॉर्ड किया गया।
आगरा का एक्यूआई
1 नवंबर 339
2 नवंबर 271
3 नवंबर 264
4 नवंबर 276