Saturday , 2 May 2026
Home आगरा More than 30 thousand people got corona vaccine in Agra on Thursday#agranews
आगराटॉप न्यूज़हेल्थ

More than 30 thousand people got corona vaccine in Agra on Thursday#agranews

155

आगरालीक्स….(9 September 2021 Agra News) आगरा में गुरुवार को 30 हजार से अधिक लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन. सरकार बोली—वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने से मौत का खतरा 97 प्रतिशत कम

कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाने आ रहे लोग
जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका करवाने के लिए लोग भी टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को जनपद में 118 टीकाकरण केंद्रों पर 30628 लोगों को टीका लगाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड टीकाकरण अभियान चल रहा है। गुरुवार को टीकाकरण केंद्रों पर टीके की दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग दवारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द टीकाकरण के तय लक्ष्य को पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह जल्दी से जल्दी कोविड का टीका लगवाकर इस महामारी को रोकने में अपना सहयोग प्रदान करें। कोविड टीकाकरण पूरी तरह से सुरक्षित है, इसके कोई नुकसान नहीं है।

118 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि गुरुवार को जनपद में 118 केंद्रों पर कोविड टीकाकरण हुआ। इसमें कुल 30628 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें लोगों 24253 को पहली और 6375 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। डीआईओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने अब तक कोविड टीकाकरण नहीं कराया है। उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिला अस्पताल में टीका लगवाने आए 40 वर्षीय डालचंद बताया कि उन्होंने अब कोविड टीके की दूसरी डोज लगवा ली है और उनका टीकाकरण पूर्ण हो गया है, लेकिन वह अब भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

सिकंदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने के लिए आए राहुल ने बताया कि उन्होंने कोविड टीके की दूसरी डोज लगवा ली है। अब उनका कोविड टीकाकरण पूरा हो गया है। सभी को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराना चाहिए।

टीका लगवाने के बाद भी करें बचाव
-टीका लगवाने के बाद भी मास्क पहनें।
-शारीरिक दूरी का पालन करें।
-हाथों को साबुन-पानी या सेनेटाइजर से साफ करते रहें।

दोनों डोज लगवाने पर मौत का खतरा 97 प्रतिशत तक कम
इधर देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वो कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लें. सरकार ने जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा कि वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद मौत की संभावना 96.6% तक कम हो जाती है, वहीं, दूसरी डोज के बाद आशंका 97.5% तक कम हो जाती है. डेटा का अध्ययन करने के बाद यह सामने आया है कि दूसरी लहर में अप्रैल से मई के बीच संक्रमण से मरने वालों में ज्यादातर वह लोग थे, जिन्होंने वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लिया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Students of St. Peter’s College learned about the features of the Agra Metro…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मेट्रो शहरवासियों को जाम, धूल जैसी समस्याओं से बचाकर सुगम...

आगरा

Agra Live News: Mystery Surrounding Death of OTT Company Manager in Agra Deepens…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ओटीटी कंपनी के मैनेजर की मौत की गुत्थी उलझी. पोस्टमार्टम...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Father and Son on Bike Killed in Collision with Canter in Agra…#agranews

आगरालीक्स…दर्दनाक. आगरा में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता—पुत्र की मौत....

आगरा

Agra Live News: Husband Booked for Circulating Wife’s Videos on Social Media, Falsely Labeling Her a Call Girl…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कॉलगर्ल बताकर पत्नी के फोटो और वीडियो कर दिए वायरल....

error: Content is protected !!