आगरालीक्स …आगरा में एक कमरे में मां के कंकाल के बगल में बेटी के शव की दास्तां झकझोर कर रख देगी, डिस्ट्रिक हेल्थ विजिटर रही मां के पर्स में 12 रुपये, ज्वैलरी का बॉक्स खाली था। आशंका है कि कई महीने से बेटी ने खाना तक नहीं खाया, मां की मौत के बाद बेटी टूट गई, कमरे की दीवारों में बंद बेटी के खाने के लिए कुछ नहीं था।
शनिवार को आगरा के अर्जुन नगर में एक कमरे में विमला अग्रवाल 85 और उनकी बेटी वीना अग्रवाल 40 का शव मिला था। विमला अग्रवाल का शव कंकाल के रूप में था, यह पांच से छह महीने पुराना बताया जा रहा है। जबकि वीना अग्रवाल का शव सात से 10 दिन पुराना माना जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विमला अग्रवाल जिला अस्पताल में डिस्ट्रिक हेल्थ विजिटर थी और 1990 में रिटायर हो गईं थी। यहां लोगों ने उन्हें विधवा के रुप में देखा था, वह रकाबगंज कंपाउंड में बने सरकारी मकान में रहती थी। रिटायर होने के बाद उन्हें वहां से निकाल दिया गया था, इसके बाद से वह अर्जुन नगर में किराए के मकान में रह रहीं थी।

विमला अग्रवाल की बेटी वीना अग्रवाल के बारे में कुछ जानकारों ने बताया कि वह डबल एमए थी, अच्छी अंग्रेजी बोलती थी। विमला अग्रवाल भी तेज तर्रार थी। मगर, उनका ज्यादा लोगों से संपर्क नहीं था, रकाबगंज का सरकारी मकान खाली होने के बाद मां बेटी दोनों टूट गए थे।
कई महीने से पेंशन नहीं, पर्स में 12 रुपये
कमरे से विमला अग्रवाल की पासबुक भी मिली है, इसमें अंतिम एंट्री 2015 की है, एक पासबुक यूको बैंक की वीना अग्रवाल के नाम से है, इसमें भी 2015 की एंट्री है और बैलेंस 25 रुपये है। कमरे से एक पर्स मिला है, इसमें 12 रुपये थे।
एक महीने से वीना ने कुछ नहीं खाया
फोरेंसिक टीम की जांच में सामने आया है कि वीना अग्रवाल ने एक महीने से कुछ नहीं खाया, घर के हालत देख कर भी यही लग रहा है। मौत कैसे हुई, यह सोमवार को पोस्टमार्टम से ही पता चल सकेगा, फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में मां बेटी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Leave a comment