आगरालीक्स …आगरा की यंग लॉयर्स एसोसिएशन का उपाध्यक्ष एडवोकेट मदन मोहन शर्मा को बनाया गया है, उन्होंने सोमवार को उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
सोमवार को दीवानी कचहरी में यंग लॉयर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया, वे युवा अधिवक्ताओं के संगठन को मजबूत करेंगे। उमाकांत सारस्वत, संजीव कुमार टाटा भाई, दुर्गेश तिवारी, प्रभात शर्मा, संजीव सक्सेना, प्रजेश तिवारी, नदीम कुरैशी आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
Leave a comment