आगरालीक्स …आगरा में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक का गलत मतलब निकाला जा रहा है असल में तीन तलाक में दो मैं दे चुका हूं। इनमें एक कांग्रेस को और दूसरा मोदी को और अब तीसरा सपा को देने जा रहा हूं।
शनिवार को कोठी मीना बाजार में अपनी पार्टी के प्रत्याशी इदरीश के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव सपनों के सौदागर हैं। उन्होंने कहा कि जिंदा रहने तक भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लडाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम अखिलेश यादव ने जनता से जो वादे किए, एक भी पूरा नहीं किया। बस जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया। जनता को सपने दिखाए और अपना मतलब सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार उनसे डरती है। आठ बार आगरा आने का प्रयास किया, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। अब आ पाया हूं। ओवैसी ने कहा कि संघ परिवार और भाजपा के साथ उनकी लड़ाई कभी भी बंद नहीं होगी। मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी से देश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने सभी दलों के नेताओं से कहा कि सेक्युलरिज्म के किसी को सही मायने नहीं मालूम। जो चाहें उनसे डिबेट करने के लिए सामने आ सकता है।
Leave a comment