आगरालीक्स… आगरा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरियाए सांसद बाबूलाल सहित विधायकों को अपने बैंक एकाउंट की डिटेल देनी होगी।
नोटबंदी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी कालेधन के खिलाफ बडी कार्रवाई की तैयारी में जुटे हुए हैं। कालेधन के लिए सरकारी अधिकारी और नेताओं पर नजर है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरूआत अपने भाजपा सांसद और विधायकों से की है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के सांसद और विधायक 31 दिसंबर तक बैंक एकाउंट की डिटेल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को देंगे। ऐसे में आगरा के सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया और सांसद बाबूलाल को भी अपने एकाउंट की डिटेल देनी होगी। इसके साथ ही आगरा से विधायक जगन प्रसाद गर्गए विधायक योगेंद्र उपाध्याय को भी एकाउंट का ब्योरा देना होगा।
कहां से आए रुपये
सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया अंबेडकर विवि के केएमआई में शिक्षक हैंए विधायक जगन प्रसाद गर्ग का होटल है। इनके एकाउंट में एक हजार रुपये और 500 रुपये कहां से जाएंए इस बारे में उनसे रिकॉर्ड मांगा जाएगा।
Leave a comment