Saturday , 2 May 2026
Home बिगलीक्स Security failure in CM Akhilesh Yadav Agra rally, SO & 2 other suspend
बिगलीक्स

Security failure in CM Akhilesh Yadav Agra rally, SO & 2 other suspend

107

आगरालीक्स… मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में चूक पर एसओ सहित तीन को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले की शासन स्तर से भी जांच कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को आगरा में इनर रिंग रोड का उद्घाटन किया था। उन्होंने नवनिर्मित साइकिल ट्रैक पर चार किलोमीटर साइकिल चलाई थी। दोनों जगह उनकी सुरक्षा में भारी चूक सामने आई थी। लोग सीएम के बेहद नजदीक पहुंच गए थे। उनके बीच धक्का मुक्की भी हो गई थी। पुलिसवालों के बैज तक टूट गए थे।
शासन द्वारा गंभीरता से लिए जाने पर एसपी प्रोटोकोल विद्या सागर मिश्र से जांच कराई गई। उनकी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने एक्शन लिया है। छलेसर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार की ड्यूटी इनर रिंग रोड टोल प्लाजा पर थी जबकि इंस्पेक्टर अछनेरा राघवेन्द्र सिंह और एसओ सैंया नीरज शर्मा साइकिल ट्रैक पर तैनात किए गए थे। इनके साथ बाहर के जनपदों से आई फोर्स तैनात थी। उनकी भी लापरवाही सामने आ चुकी है। उनके बारे में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए एसपी क्राइम और एसपी पूर्वी को निर्देश दिए गए हैं। इन तीनों को  सस्पेंड कर दिया गया है।

शासन ने भी बिठा दी जांच

इस मामले में अब दो जांच चल रही हैं। एक तो एसएसपी करा रहे हैं। इसमें इनर रिंग रोड और साइकिल ट्रैक पर तैनात किए गए पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी की जा रही है। तीन सस्पेंड कर दिए गए हैं। जो बाहर के जनपद से आए थे, उन पर कार्रवाई अगली रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दूसरी जांच शासन करा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Toll rate decided for Agra Northern Byepass

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में रैपुरा जाट से खंदौली तक बने उत्तरीबाईपास...

बिगलीक्स

Agra Live News: 48 year old OTT service provider Company manager health deteriorate in woman colleague room in Five star hotel, Died

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के फाइव स्टार होटल में ओटीटी कंपनी के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 2nd May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सुबह से ही तेज धूप, कल से बदलेगा...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 2nd May 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के न्यूजपेपरों का आज 2 मई का मॉर्निंग न्यूज...

error: Content is protected !!