आगरालीक्स.. आगरा के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने फेसबुक पर पोस्ट डाली है, अस्वस्थ होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती हो रहा हूं, कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मैं 9 दिन से काफी अधिक अस्वस्थ महसूस कर रहा था तो, मैंने कोरोना टेस्ट रविवार को करवाया निगेटिव रिपोर्ट आया है। फिर भी अस्वस्थ महसूस कर रहा था ।तो आज डॉक्टर के सलाह पर मैं दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऐडमिट हुआ हूँ क्षेत्रवासियो से अपील है कि आप लोग अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें और सावधानी बरतते हुए सतर्कता से रहें आप लोगों की दुआएं मेरे साथ है । मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूँ। कि मैं जल्द ठीक होकर आप लोगों की सेवा में फिर से उपस्थित रहूँगा।
आपका अपना
-राजकुमार चाहर-