नईदिल्लीलीक्स… अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह ने खेला गोल्फ। फोटो और वीडियो वायरल..
धोनी के दोस्त ने फोटो किया शेयर
भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में हैं। महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त हितेश सांघवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर क, जिसमें भारतीय क्रिकेटर धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दिखाई दे रहे हैं।
ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में हुई भेंट
दोनों की यह भेंट ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बैडमिंस्टर में हुई है। धोनी के दोस्त ने ट्रंप की मेजबानी के लिए धन्यवाद लिखा है। साथ ही इसका एक वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहा है।