मथुरालीक्स…मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रोडवेज की 1100 बसें चलेंगी. गोवर्धन जाने के लिए बसों का किराया और रूट भी हुआ तय…चालक—परिचालकों की छुट्टी रद
मथुरा के गोवर्धन में मूड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं. प्रशासन की ओर से मेले के लिए समुचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं. मुड़िया मेले में हजारों लाखों लोग गोवर्धन महाराज की परिक्रमा देने के लिए देश के कोने—कोने से पहुंचते हैं. ऐसे में प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता. सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सुविधाओं तक पर ध्यान दिया जा रहा है. मुड़िया पूर्णिमा मेला 4 से 11 जुलाई तक चलेगा रोडवेज की 1100 बसें चलेंगीउत्तर प्रदेश रज्य सड़क परिवहन निगम कीओर से मेले के दौरान 1100 रोडवेज की बसें चलाई जाएंगी. चालकों और परिचालकों की छुट्टी रद कर दी गई हैं और सभी को श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं. मेले के दौरान मथुरा से गोवर्धन जाने वाली बसों का किराया 40 रुपये हो जाएगा. अभी तक गोवर्धन जाने के लिए 33 रुपये किराया लगता था लेकिन मेले के दौरान यह 40 रुपये होगा. बस गोवर्धन होकर जाएंगी और सौंख होकर वापस मथुरा के लिए आएंगी. प्रत्येक बस में दो चालक और एक परिचालक रहेंगे. आवश्यकता पड़ने पर और बस मंगा ली जाएंगी.