Muharram Juloos in Agra, Route divert
आगरालीक्स.. आगरा में आज मोहर्रम के जुलूस निकलेंगे, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। खबर पढकर बाहर निकलें।
मंगलवार को आगरा में मोहर्रम के लिए जुलूस निकाले जाएंगे, इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है। एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार के अनुसार रूट डायवर्ट किया गया है।
ये है रूट डायवर्ट
पाय चौकी के ताजिये को देखते हुए धाकरान, सदर भट्टी की ओर जाने वाले कॉमर्सियल वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन छीपीटोला, बिजलीघर, चक्कीपाट होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
- धूलियागंज चौराहे से सदर भट्टी, धाकरान की ओर आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन सेंट जोंस व हरीपर्वत होकर जाएंगे।
- पालीवाल पार्क, पीर कल्याणी की ओर से सुल्तानगंज पुलिया को जाने वाले वाहन जीवनी मंडी, वाटरवर्क्स व अन्य वैकल्पिक मार्गो से जाएंगे।
- सुल्तानगंज की पुलिया से पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले वाहन वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी व अन्य वैकल्पिक मार्गो से जाएंगे।
- वाटरवर्क्स से कमला नगर की ओर से विजय नगर, भगवान टॉकीज को जाने वाले वाहन सुल्तानगंज ओवर ब्रिज के ऊपर से गंतव्य को जाएंगे।
- भगवान टॉकीज से कमला नगर, वाटरवर्क्स की ओर जाने वाले वाहन सर्विस रोड से न जाकर सुल्तानगंज पुलिया ओवरब्रिज से अपने गंतव्य को जाएंगे।
- सुल्तानगंज पुलिया ओवर ब्रिज के नीचे सभी प्रकार के वाहनों को आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
- एत्माद्दौला तिराहा से अंबेडकर पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन रामबाग, वाटरवर्क्स, जीवनी मंडी होकर जाएंगे।
- यमुना किनारा से एत्माद्दौला जाने वाले वाहन जीवनी मंडी वाटरवर्क्स रामबाग होकर एत्माद्दौला को जाएंगे।
- दो पहिया और चार पहिया वाहन यमुना किनारे होकर स्ट्रैची पुल होकर एत्माद्दौला आ जा सकेंगे।
- लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर आने वाले वाहन मदिया कटरा, करकुंज, आवास विकास कॉलोनी होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
- बोदला की ओर से लोहामंडी जाने वाले वाहन कारगिल पेट्रोल पंप, करकुंज होकर गंतव्य को जाएंगे।