आगरालीक्स.. आगरा में चोरी के शक में दो युवकों को पकड कर ले गई पुलिस ने बर्बरता की, हवालात में चमडी उधेड दी, एसओ और सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है।
आगरा के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव निवासी राजीव तिवारी के घर 26 रात को लाखों रुपये की चोरी हुई थी, इस मामले में पुलिस छह सितंबर की रात को पुरा नत्था निवासी रामसहाय के बेटे अवधेश और मुन्ना के बेटे संजू को पकड लिया। ये दोनों दिल्ली में हलवाई का काम करते हैं। आरोप है कि इन दोनों को थाने ले जाकर पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की, दोनों बेहोश हो गए। अगले दिन दोबारा पिटाई लगाई, इस मामले में पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह से शिकायत की, एसएसपी को पुलिस बर्बरता के निशान दिखाए। एसएसपी बबलू कुमार ने प्रारंभिक जांच के बाद एसओ पिनाहट जितेंद्र कुमार गौतम और हलका इंचार्ज दरोगा सोनू शर्मा को निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ पिनाहट वीएस वीर सिंह को सौंपी गई है।