आगरालीक्स …..आगरा में कोरोना को लेकर बड़ी राहत, जितने नए मरीज मिले उससे दोगुने मरीज हुए ठीक लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है। ताजा आंकड़े हुए जारी।
आगरा में कोरोना से मामलों में राहत मिलना शुरू हो गई हैं. ठीक होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है. बुधवार को प्रशासन ने इसका ताजा अपडेट जारी किया जिसके अनुसार बीते 24 घंटे में आगरा में 318 नये कोरोना मरीज आगरा में मिले हैं तो वहीं 682 मरीज बीमारी ठीक हुए हैं. आगरा में अब कोरोना के एक्टिव केस 3294 रह गए हैं जो कि कल तक 3658 थे. बता दें कि आगरा में अब तक 31631 कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिसमें से अब तक 27514 मरीज इससे ठीक हो चुके हैं. आगरा में अब तक इस बीमारी से 458 लोगों की मौत हो चुकी है.
होम आइसोलेशन में दोबारा कोरोना की जांच की जरूरत नहीं
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन मरीजों में मामूली लक्षण हैं और होम आइसोलेट किए गए हैं उन्हें कोरोना की रिपोर्ट आने के सात दिन बाद दोबारा कोरोना की जांच कराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मरीजों को 7 दिन बाद ठीक माना जाएगा। वे अपने काम पर आज जा सकते हैं।