एमएमआरडीए संयुक्त परियोजना निदेशक दिलीप कावठकर ने बताया कि तीन घंटे के बाद सेवा दोबारा शुरू कर दी गई। सुबह करीब 8.35 मिनट पर यह मोनो रेल बिजली आपूर्ति बंद होने से अचानक बंद हो गई और ट्रैक पर ही फंस गई। करीब आधे घंटे तक लोग इसमें फंसे रहे। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची और क्रेन से अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। 2009 में मुंबई में मोनो रेल की शुरूआत हुई थी। मोनो रेल के इतिहास में यह पहली घटना है।
Leave a comment