Thursday , 12 February 2026
Home मनोरंजन Saif Ali ‘Padam Shri Award’ in trouble
मनोरंजन

Saif Ali ‘Padam Shri Award’ in trouble

saif
मुंबई के एक रेस्त्रां में झगड़ा करना बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के लिए महंगा साबित होने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार उनको दिए गए पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने पर विचार कर रही है।

गृह मंत्रालय ने हाल में मुंबई पुलिस को फिर पत्र भेज कर पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट जल्द भेजने के लिए कहा है। इससे पूर्व बवाल की जानकारी होने पर गृह मंत्रालय ने पिछले वर्ष 20 अगस्त को मुंबई पुलिस को पत्र लिख पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन मुंबई पुलिस ने मंत्रालय का पत्र का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

एक आरटीआइ अर्जी पर गृह मंत्रालय ने उपरोक्त जवाब दिया है। सूचना का अधिकार (आरटीआइ) कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल को दिए जवाब में मंत्रालय का कहना है, ‘सैफ अली खान के संदर्भ में मंत्रालय के पत्र संख्या 1/3112014 दिनांक 20 अगस्त, 2014 का मुंबई पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। मुंबई पुलिस को मामले में तेजी लाने के लिए फिर पत्र भेजा गया है।’

आरटीआइ कार्यकर्ता अग्रवाल ने अर्जी दायर कर मांग की थी कि एक रेस्त्रां में झगड़ा करने के मामले में अभिनेता के खिलाफ मुंबई की एक अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद खान को प्रदत्त पद्म सम्मान वापस लिया जाए। इस पर कार्रवाई करते हुए गृह मंत्रालय ने मुंबई पुलिस को सात महीने पूर्व पहली दफा पत्र लिखकर रिपोर्ट मांगा था।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Agra Local News: Lyricist Santosh Anand, IPS Navneet Sikera, Senior neurosurgeon RC Mishra and 9 other prominent personalities from Braj will receive the ‘Braj Ratna Award’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, आईपीएस नवनीत सिकेरा, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन...

मनोरंजन

Agra Local News: A video of Govinda traveling in a Hyundai Aura taxi in Agra has gone viral; find out the truth behind it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साधारण कार में अभिनेता गोविंदा के बैठने का वीडियो ट्रोल...

मनोरंजन

Agra Local News: Border 2 to have 91 shows on opening day in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बॉर्डर टू के पहले दिन चलेंगे 91 शो. फिल्म को...

मनोरंजन

Agra News: Taj Literature Festival, a confluence of film, literature and music, begins in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सोच और रूह के जश्न, फिल्म साहित्य और संगीत की...

error: Content is protected !!