Friday , 14 March 2025
Home agraleaks Municipal commissioner arrived after the death of siblings due to dengue in Agra
agraleaksबिगलीक्ससिटी लाइव

Municipal commissioner arrived after the death of siblings due to dengue in Agra

आगरालीक्स(17th September 2021 Agra News)… आगरा में डेंगू से भाई—बहन की मौत के बाद पहुंचे नगर निगम अधिकारी. एंटी लार्वा का छिड़काव कराया.

टेढ़ी बगिया इलाके में कल हो गई थी मौत
टेढ़ी बगिया क्षेत्र में गिरिराज धाम कॉलोनी निवासी विपिन की तीन साल की बेटी परी को बुखार आ रहा था। उल्टियां होने पर उसे घरवाले अस्पताल ले जा रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। इसी बीच गुरुवार शाम दो साल के अंशु को बुखार आने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक ही परिवार में सगे भाई बहनों की मौत के बाद कोहराम गच गया। विपिन की बड़ी बेटी सालू उम्र 8 वर्ष की भी हालत खराब है।

शुक्रवार को पहुंचे नगर आयुक्त
शुक्रवार को क्षेत्र में नगर आयुक्त् निखिल टीकाराम फुंडे और नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद वहां एंटी लार्वा फॉगिंग कराई। वहां से गंदगी हटाने के निर्देश दिए। तब खाली प्लॉटों से जेसीबी से कूड़ा हटाया गया। उन्होंने लोगों से आसपास सफाई रखने को कहा है।

लगाए गए मेडिकल कैंप लगाए
टेढ़ी बगिया इलाके में शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगाए गए। मरीजों को दवाएं दी गईं। उनसे कहा गया कि अगर बुखार आता है तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। कूलर में पानी न जमा होने दें।

खाली प्लॉटों पर गंदगी का ढेर
यमुनापार में कई जगह ऐसी हैं, जहां नालियां खुली पड़ी हैं। खाली प्लॉटों में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। नालियां चोक हैं। कहीं नाले का पानी सड़कों पर आ रहा है। इसके चलते क्षेत्र में मच्छर पनप गए हैं। महामारी फैलने का डर लोगों को सता रहा है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Eight new PG Diploma course in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब आठ...

बिगलीक्स

Agra News : Rain forecast today in Agra #agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में तेज धूप के बाद बारिश, आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 14th March 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : 14 मार्च का प्रेस रिव्यू , आयुष्मान योजना के...

बिगलीक्स

Agra News: Mother-in-law and sister-in-law arrested in Agra IT manager Manav Sharma case…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के आईटी मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस में सास और साली...

error: Content is protected !!