आगरालीक्स(10 September 2021 Agra News)… दस लक्षण महापर्व शु्क्रवार से शुरू हुए. पहले दिन मुनिश्री ने कहा, मन में यदि थोड़ी भी क्षमा है तो गुस्सा अपने आप शांत हो जाता है.
एमडी जैन में मुनिश्री ने बताई क्षमा की महत्ता
एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड हरीपर्वत में शुक्रवार को दस लक्षण महापर्व के अवसर पर दस दिवसीय श्रावक— श्राविका का संस्कार पूजन और धार्मिक शिविर का शुभारंभ अर्हंयोग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज और मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में हुआ। मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज ने उत्तम क्षमा धर्म पर कहा कि मन में यदि थोड़ी सी भी क्षमा है तो गुस्सा अपने आप शांत हो जाता है। फूलों और आकर्षक रोशनी से सज गए गजानन के दरबार क्षमा में कभी आकुलता का भाव नहीं होता है। तप के कारण दुख का अनुभव नहीं होता है। क्षमा के अभाव में तपस्वी को भी क्रोध गुस्सा आ जाता है। लेकिन मन में यदि थोड़ी सी भी क्षमा है तो गुस्सा अपने आप शांत भी हो जाता है।
क्षमा धर्म को बढ़ाते रहना चाहिए
उन्होंने कहा कि क्षमा धर्म को हमेशा बढ़ाते रहना चाहिए। क्रोध को पीते रहने से क्षमा धर्म हमेशा बढ़ता रहेगा। दूसरों की प्रतिकूलताओं को समझने का प्रयास करना चाहिए। पुरुषार्थ से महावीर और तीर्थंकर तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यूषण पर्व के दस दिन साल भर में एक बार आते हैं। पहला ही दिन उत्तम क्षमा धर्म के साथ शुरू होता है। वहीं पर्व के समापन पर क्षमावाणी मनाई जाती है। सबके प्रति क्षमा का अनुभव करना। क्षमा का एक अर्थ धरती भी होता है। दोपहर 01:30 से बजे से 2:30 बजे तक तत्वार्थ सूत्र का वाचन मुनि श्री 108 चंद्रसागर महाराज ने किया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक आगरा के समस्त जैन मंदिरों में दस लक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की पूजन की जाएगी।

पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में शांतिधारा
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर,शालीमार एन्क्लेव,कमला नगर में दसलक्षण महापर्व का शुभारंभ प्रभु अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुआ। मुख्य शांतिधारा का सौभाग्य डॉ. सुरेंद्र जैन, राधाविहार और महेंद्र जी लुहाड़िया परिवार को मिला। नित्य नियम पूजन और दसलक्षण पूजन हुआ। इसमें मथुरा के पंडित ऋषभ शास्त्री ने क्षमा धर्म की विशेषता बताई। कहा कि आज का दिन उन सभी से क्षमा मांगने और करने का है। विनीत जैन, मुकेश रपरिया, राजकुमार गुड्डू, अनिल अहिंसा, रूप सोनी, राजू गोधा, संजू गोधा मौजूद रहे।