आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा के मुरारीलाल गोयल ने बसपा से इस्तीफा देने बाद भाजपा ज्वाइन की. बसपा ने इन्हें पहले बनाया था प्रत्याशी, बाद में काट दी थी टिकट…
आगरा उत्तर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी बनाए जाने और फिर बाद में बसपा द्वारा टिकट काटने से नाराज मुरारीलाल गोयल ने बसपा से इस्तीफा देने के 24 घंटे बाद आज भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली. उन्होंने शनिवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली.

बता दें कि बसपा ने अपनी पहली सूची में मुरारी लाल गोयल को आगरा उत्तर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में इस सीट से बदलाव कर उनके स्थान पर बसपा ने शब्बीर अब्बास को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. इससे मुरारीलाल गोयल नाराज हो गए और उन्होंने बसपा से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा ने उनके साथ धोखा किया है.