आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा में ट्रक की चपेट में आकर दरोगा की मौत. बारिश के कारण सर्विस रोड पर थी कीचड़. बाइक फिसली और पीछे से आ रहे ट्रक ने लिया चपेट में
आगरा के थाना एत्माद्दौला की मंडी समिति चौकी में तैनात दरोगा रामचंद्र राठौर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. शाहदरा के पास वे बाइक से जा रहे थे लेकिन सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी बाइक फिसल गई और पीछे से आ रहे ट्रक ने उनहें अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना पर एसपी सिटी विकास कुमार भी मौके पर पहुंचे लेकिन लेकिन उपचार के दौरान घायल दरोगा ने दम तोड़ दिया.
मृतक दरोगा रामचंद्र राठौर 1984 में पुलिस में भर्ती हुए थे. ये मूलरूप से औरैया के विधूना के रहने वाले थे. वर्ष 2020 में इनकी तैनात एत्माद्दौला थाने में हुई थी. यहां से इन्हें मंडी समिति पुलिस चौकी भेज दिया गया था. सूचना पर मृतक दरोगा के घरवाले भी आ गए हैं.