
इससे पहले पुष्पांजलि ग्रुप के डॉ वीडी अग्रवाल आज सुबह बाइक से आगरा दीवानी पहुंचे, यहाँ एसीजेएम प्रथम के कोर्ट में सरेंडर किया. शुक्रवार सुबह इसकी जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग दीवानी पहुंच गए. सिकंदरा में प्लाट के विवाद में जून 2002 में की गई छोटे खां की हत्या के मामले में आरोपी सेक्टर 16 आवास विकास निवासी प्रताप सिंह ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस मामले में 28 जनवरी को पुलिस ने चार आरोपी बहादुर सिंह चौहान, कोमल शर्मा, सियाराम और विनोद को गिरफ्तार किया था। यह केस पुलिस ने दर्ज किया था। चार हजार वर्ग गज के प्लाट पर कब्जा करने के लिए दो पक्षों में आमने सामने की फायरिंग हुई थी। इसी में खतैना निवासी छोटे खां की मृत्यु हो गई थी। जांच पहले पुलिस ने की। बाद में सीबीसीआईडा ने। 2006 में चार्जशीट दाखिल की गई। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया था। विपक्षी प्रमोद भार्गव की हाईकोर्ट में याचिका पर 21 जनवरी को आरोपियों को पकडने के लिए सख्त निर्देश ?जारी किए हैं। ?अगली तारीख 16 फरवरी तक आरोपियों के न पकडे जाने पर डीजीपी और एसएसपी आगरा को तलब किया है। इस मामले में एसीजेएम कोर्ट ने आठ आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार हुए थे और दो ने सरेंडर किया था. पुलिस पुष्पांजलि ग्रुप के डॉ वीडी अग्रवाल को पकड़ने के ;लिए दबिश दे रही थी.
Leave a comment