Thursday , 13 February 2025
Home आगरा MVDA, Mathura : 7 Plot record auction @ Rs 112 Crore #Mathura
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

MVDA, Mathura : 7 Plot record auction @ Rs 112 Crore #Mathura

मथुरालीक्स …मथुरा वृन्दावन की जमीन सोना उगल रही है, 50 वर्ग मीटर का प्लाट दो करोड़ चार लाख में बिका, एक प्लाट 50 करोड़ 45 लाख का बिका, एक अरब से अधिक की बोली लगी। आगरा में बन रहीं टाउनशिप से बढ़ेंगे रेट। ( MVDA, Mathura : 7 Plot record auction @ Rs 112 Crore)


मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा रुक्मणी विहार और कृष्णा विहार आवासीय योजना के सात प्लाट की ई ​नीलामी सोमवार को हुई। इससे प्राधिकरण को 112 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
50 करोड़ 45 लाख का बिका प्लाट
वृन्दावन के रुक्मणी विहार में 547.97 वर्ग मीटर के प्लाट की बोली 50.45 करोड़ रुपये लगी, जबकि 518.80 वर्ग मीटर का प्लाट 7 करोड़ 58 लाख में बिका। 501.32 वर्ग मीटर का प्लाट सात करोड़ 58 लाख और 297.58 वर्ग मीटर का प्लाट 43 करोड़ 54 लाख में बिका।


कृष्णा विहार के प्लाट की भी हुई ई नीलामी
इसके साथ ही कृष्णा विहार के प्लाटों की भी ई नीलामी हुई, 196.49 वर्ग मीटर का प्लाट 66 लाख 73 हजार रुपये में बिका, 200 मीटर का प्लाट 56 लाख 80 हजार में बिका। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी का हना है कि बचे हुए प्लाटों की ई नीलामी मंगलवार को की जाएगी।


आगरा में तीन नई टाउनशिप
आगरा में भी तीन नई टाउनशिप बन रही हैं। सबसे पहले ककुआ भांडई में काम शुरू होगा, यहां नई टाउनशिप विकसित की जाएगी। इसके साथ ही इनर रिंग रोड के सहारे ग्रेटर आगरा और खंदौली व जलेसर के बीच में 30 गांवों में न्यू आगरा विकसित किया जाना है। यहां भी जमीन के रेट बढ़ जाएंगे।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : ADA identify Yamuna Submerged area for Master Plan 2031 #Agra

आगरालीक्स…. आगरा के मास्टर प्लान के लिए डूब क्षेत्र चिन्हित किया जाएगा।...

बिगलीक्स

Agra News : Long que outside Aadhar Seva Kendra in Agra#Agra

आगरालीक्स….Agra News : आगरा में आधार कार्ड बनवाने, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल...

बिगलीक्स

Agra News : Police project Shyam Bohra as betting Mafia, Shyam Bohra was acquitted due to lack of evidence#gra

आगरालीक्स …Agra News : .आगरा में सट्टा माफिया बताकर श्याम बोहरा पर...

बिगलीक्स

Agra News : Today weather forecast #Agra

आगरालीक्स… आगरा में तेज धूप निकलने के बाद भी तेज हवा चलने...