Thursday , 30 April 2026
अध्यात्म

Nagar Keertan in Agra

149

ph 2
आगरालीक्स….
सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा माईथान से निकाले गए नगर कीर्तन में गुरुजस गायन करते चल रहे थे गुरुद्वारों के शब्दी जत्थे। गुरुभक्ति, सेवा, सत्कार व भाईचारे के इस अनूठे समागम को जिसने भी देखा, वह निहारता रह गया।
विशाल नगर कीर्तन में डीबी संतोख सिंह खालसा इंटर कॉलेज, गुरु तेग बहादुर हायर सेकेण्डरी खालसा स्कूल और गुरुद्वारा नानकपाड़ा के स्कूली बच्चों ने पीटी के साथ भांगड़ा की मोहक प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। पंचप्यारों के रूप भी नगर कीर्तन की शोभा को बढ़ा रहे थे। शहनाई, ढोल तांसे, बैंडबाजों की सुर लहरी, घोड़े और ऊंटों की समूह सवारी, शहीदों की झांकियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र थीं।
सतनाम वाहे गुरु करते और नगर कीर्तन की लख बधाइयां देते सिख धर्मानुयायियों के साथ हर जाति धर्म के लाखों श्रद्धालु श्रद्धा आस्था, उल्लास, उत्साह के साथ चल रहे थे। गुरुद्वारा नानकपाड़ा द्वारा तैयार की गई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी जिधर से गुजरी, राहें पावन होती चली गईं, मस्तक श्रद्धा से झुकते चले गए।
phपुरातन अस्त्र शस्त्रों के करतब जब रंजीत अखाड़े द्वारा दिखाए गए, तो शहरवासी वाह वाह कर उठे। जाल, ढाल, तलवार, कटार आदि के साथ पहली बार धनुष के हाइटेक स्वरूप क्रॉसबो का प्रदर्शन भी किया गया। सिक्खी का शौर्य रह-रह कर झलकता दमकता रहा।
नगर कीर्तन माईथान से घटिया, फुलट्टी, फव्वारा, कोतवाली, हींग की मंडी, एमजी रोड, प्रतापपुरा, सदर होते हुए गुरुद्वारा कलगीघर पहुंचा, जहां प्रधान त्रिलोक सिंह ओबराय, रमन साहनी, अमरदेव सिंह साहनी व सुरजीत सिंह छाबड़ा व सिख साध संगत ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।�
गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा निरंजन सिंह, संत बाबा प्रीतम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चैहान, सीओ मनीषा सिंह, भूपेन्दर सिंह सोढी, महेन्दर सिंह, सुभाष ढल, शिव कुमार राजौरा, जीतू बागडी, गोपाल गुरु, विजय कपूर, भारत भूषण गप्पी, बंटी ग्रोवर, श्याम भोजवानी, दलजीत कथूरिया आदि शामिल रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday 01 May 2026

आगरालीक्स…सिंह, तुला, कुंभ सहित इन राशि के लिए शुभ रहेगा शुक्रवार. पढ़ें...

अध्यात्म

Vaishakh Purnima—”Buddha Purnima”—under the Auspices of Siddhi Yoga and Swati Nakshatra

आगरालीक्स…सिद्धि योग और स्वाति नक्षत्र में वैशाख पूर्णिमा “बुद्ध पूर्णिमा”. सोलह कलाओं...

अध्यात्म

Rashifal Thursday 30 April 2026

आगरालीक्स…मेष, वृष, मीन कुंभ सहित इन राशियों के लिए शुभ रहेगा गुरुवार....

अध्यात्म

Agra Live News: Adhik Maas begins on May 17. Learn about the dates and the significance of Purushottam Maas…#agranews

आगरालीक्स…17 मई से शुरू होगा अधिक मास. दो महीने के ज्येष्ठ माह...

error: Content is protected !!