आगरालीक्स…. आगरा में पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के बाद सख्ती की है, अधिकारियों को हर रात मैसेज भेजा जाएगा कि उन्हें सुबह किस वार्ड की सफाई व्यवस्था देखनी है, नगर आयुक्त खुद भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे।
स्मार्ट सिटी आगरा में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, कालोनियों में नगर निगम के कर्मचारी सपफाई करने नहीं पहुंच रहे हैं, डलाबघरों से कूडा नहीं उठाया जा रहा है। इस मामले में नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा वीके सिंघल को हटा दिया है, अब सभी अधिकारियों की डयूटी लगाई गई है, इन अधिकारियों को रात में मैसेज भेजा जाएगा, इस मैसेज में उन्हें बताया जाएगा कि कल किस वार्ड का निरीक्षण करना है, अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देनी होगी, नगर आयुक्त खुद भी निरीक्षण करेंगे।
कर्मचारी बनाएंगे वर्क डायरी
नगर निगम के कर्मचारियों को वर्क डायरी बनानी होगी, इस डायरी में वे लिखेंगे कि किस क्षेत्र में उन्होंने काम किया और क्या काम किया। इसका पूरा ब्योरा देना होगा।