आगरालीक्स ..आगरा मेट्रो में 28 पाइल तैयार हो चुके हैं, पहले मेट्रो स्टेशन ताज पूर्वी गेट के लिए टीडीआई माॅल के सामने पिलर खडे करने के लिए पाइल खोदे जा रहे हैं। 35 दिन में 28 पाइल खोदे जा चुके हैं, पाइल खोदने के लिए अब एक और मशीन लगा दी गई है, इस तरह दो मशीनों से पाइल खोदने का काम चल रहा है।
इस तरह तैयार होगा पहला मेट्रो स्ट्रेशन
ताज पूर्वी गेट मेट्रो स्टेशन टीडीआई माॅल के सामने बनाया जा रहा है, मेट्रो स्टेशन के पिलर खडे करने के लिए पाइल खोदे जा रहे हैं, पिलर खोदने के बाद लोहे के जाल और कांक्रीट से पक्का करने के बाद पानी भरा जाएगा। 20 दिन में कांक्रीट जमने के बाद एलिवेटेड ट्रैक और स्टेशन के पिलर खडे किए जाएंगे।
बसई मेट्रो स्टेशन का काम भी हुआ शुरू
मेट्रो का दूसरा स्टेशन फतेहाबाद रोड पर बसई चैकी के सामने बनाया जाएगा, इसके लिए रिंग मशीन आ गई है, रिंग मशीन से बसई मेट्रो स्टेशन का काम शुरू किया जा रहा है।