आगरालीक्स.. आगरा में नगर निगम की बडी कार्रवाई, 16 कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन की जब्त, 75 हजार रुपये जुर्माना, पॉलीथिन जब्त कर ली है।
सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला का मीडिया से कहना है कि उन्हें जाटनी का बाग, जीवनी मंडी में बडी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित प्लास्टिक का सामान होने की सूचना मिली। नगर निगम की टीम ने छापा मारा। टीम को रवि शर्मा, अरुण और रोहित गर्ग के गोदाम से 16 कुंतल पॉलीथिन, प्लास्टिक जब्त की है, इन पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
फाइल फोटो