Friday , 24 January 2025
Home आगरा Nagar Nigam, Agra working on Zero waste #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Nagar Nigam, Agra working on Zero waste #agra

आगरालीक्स …आगरा में अब जीरो वेस्ट थीम पर काम शुरू हो गया है। यमुना में गंदगी ना जाए, इसके लिए घाटों के किनारे पर लगाए जाएं जाल।


नगर निगम में सोमवार को एक दर्जन एनजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महानगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम के साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नगर में जागरुकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। पूरा इवेंट जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित था। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर और हराभरा बनाना हम सभी का कर्तव्य है। एनजीओ प्रतिनिधियों से सुझाव मांगते हुए कहा कि महानगर में इसके लिए क्या क्या किया जा सकता है। इस दौरान एनजीओ प्रतिनिधियों ने कहा कि यमुना के घाटों पर पूजा अर्चना को आने वाले लोग फूल एवं अन्य पूजन सामग्री को सीधे यमुना में बहा देते हैं।

जिससे यमुना में प्रदूषण बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए घाटों के किनारे पर जाल लगा दिए जाएं। यलो और रेड जोन जहां पर लोग पीक मार कर या अन्य प्रकार से गंदगी करते हैं वहां पर हरियाली से सजे गमले आदि रखकर उस स्थान को सुंदर बना दिया जाए। ऐसे लोागें पर स्पॉट पर ही जुर्माना भी लगाया जाए। सफाई कर्मियों प्रति अच्छी धारणा बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाए। अक्सर देखने में आता है कि लोग कूड़ा आदि उठाने वाले कर्मचारियों के प्रति अच्छा व्यवहार नहीं करते। इससे वे हतोत्साहित होते हैं।


कार्यक्रम में स्वयं सेवी संस्था परियोजना समंवयक सेंटर के राजीव कुमार ,पर्यावरण एवं स्वास्थ्य रक्षा समिति से कुश तिवारी,रोबिन हुड आर्मी से सौरभ शर्मा, ईको फ्रेंड वेलफेयर सोसायटी से मनिंदर कौर के अलावा संवेदना डवलपमेंट सोसायटी, संस्कृति यूथ फाउंडेशन ,सत्यमेव जयते ट्रस्ट, जर्नी टू रुट ट्रस्ट, इंडिया राइजिंग,स्वर्ग फाउंडेशन और अरफा कलरफुल विजन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News : Woman killed husband with help of boyfriend#Mathura

मथुरालीक्स ….Mathura News : पति की मौत के बाद पत्नी मोबाइल पर...

बिगलीक्स

Uttarakhand Earthquake News : Three tremors of earthquake in Uttarkashi

उत्तराखंडलीक्स….Uttarakhand News: उत्तराखंड के उत्तरकाशी और आस पास के इलाकों में भूकंप...

बिगलीक्स

Gadhapada warehouse, Agra News : CEC Recommend Rs 1.15 crore fine on builder, Plantation of 2300 plant#Agra

आगरालीक्स …Agra News : .आगरा में गधापाड़ा मालगोदाम में पेड़ काटने पर...

बिगलीक्स

Agra News : Girl child increase in Agra #Agra

आगरालीक्स… आज बालिका दिवस है, आगरा में अब बेटे और बेटियों में...