आगरालीक्स… आगरा में नगर निगम चुनाव के लिए प्रमुख दलों ने मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, दलों के सभी मेयर प्रत्याशियों की पूरी स्टोरी
मेयर पद के प्रत्याशियों को जाने
स्नातक हैं नवीन जैन

भाजपा से मेयर प्रत्याशी नवीन जैन स्नातक हैं, वे 1982 में भाजपा के युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री बने, 1989 में कचहरी घाट से पार्षद, दूसरी बार 1995 में कचहरी घाट से ही पार्षद और 1997 में डिप्टी मेयर बने। उनके परिवार का छोटा सा कारोबार था, अब एयरपोर्ट के रन वे से लेकर हाईवे बनाने का काम पीएनसी कर रही है।
एलएलबी कर चुके हैं राहुल चतुर्वेदी

सपा से मैयर प्रत्याशी राहुल चतुर्वेदी एमए, एलएलबी राहुल चतुर्वेदी कारोबारी हैं, उनका ताजमहल के पास लेदर शो रूम और शराब के ठेके हैं। उ्र्रन्हें 1998 में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का शहर अध्यक्ष बनाया गया। उनके काम देखते हुए राहुल चतुर्वेदी को चार बार इस पद की जिम्मेदारी सौंपी। वर्ष 2005 में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव बनाए गए। 2006 में शहर कोषाध्यक्ष के रूप में जुडे।
दवा कारोबारी हैं दिगंबर सिंह धाकरे

बसपा से मेयर प्रत्याशी दिगंबर सिंह धाकरे एलएलबी हैं, उनका दवा का कारोबार है, रियल एस्टेट का काम भी करते हैं। बसपा से पिछले 15 सालों से जुडे हुए हैं लेकिन किसी पद पर नहीं रहे, वे और उनकी पत्नी नीलू धाकरे रोटरी क्लब से जुडे हुए हैं।
स्कूल संचालक हैं विनोद बंसल
कांग्रेस के मेयर पद प्रत्याशी विनोद बंसल का मिल्टन पब्लिक स्कूल है, वे भी काफी समय से कांग्रेस से जुडे हुए हैं।
छात्र नेता रहे हैं लोचन चौधरी
आगरा कॉलेज के छात्र नेता लोचन चौधरी पेशे से वकील हैं, छात्र राजनीति में वे आगरा कॉलेज में सक्रिय रहे हैं।