अलीगढलीक्स..(चमन शर्मा).. बसपा से पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को बडा झटका, उनकी भाई की पत्नी चुनाव हारी, उनका साथ छोडकर बसपा से भाजपा में गए आशीष शर्मा ने हाथरस नगर पालिका चेयरमैन के चुनाव में रामीवर उपाध्याय के भाई मुकुल उपाध्याय की पत्नी ऋतु उपाध्याय को पांच हजार वोट से हराया है।
बसपा में पूर्व मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय वर्तमान में सादाबाद से विधायक हैं, उनका पूरा परिवार राजनीति में है लेकिन अब झटके पर झटके लग रहे हैं। विधानसभा चुनाव में रामवीर उपाध्याय ही अपनी सीट बचा सके हैं। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय आगरा के फतेहरपुर सीकरी से सांसद रह चुकी हैं लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में हार गई थीं।
रामवीर उपाध्याय के साथ रहते थे आशीष शर्मा
बसपा के कदावर नेता रामवीर उपाध्याय ने आशीष शर्मा को राजनीति का ककहरा सिखाया, वे सांसद सीमा उपाध्याय के साथ रहते थे। विधानसभा चुनाव से पहले आशीष शर्मा बसपा को छोडकर भाजपा में चले गए। उन्होंने रामवीर उपाध्याय के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।
प्रतिष्ठा के चुनाव में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को मिली हार
हाथरस में चुनाव होने के कारण पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई थी, चेयरमैन के चुनाव के लिए उनके सामने उनका ही शिष्य भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा था। रामवीर उपाध्याय ने भी हाथरस में प्रचार कराया। रोचक चुनाव में अंतिम चरण तो हार जीत के आंकडे बदलते रहे। भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय को हराकर चेयरमैन बन गए हैं।