आगरालीक्स…आगरा में एक नगर पंचायत अध्यक्ष पद को वोट नहीं पड़े, 25 वार्डों में सुस्ती, एक वार्ड ऐसा जहां लगा मेला। जानें क्या है कारण…
दयालबाग नगर पंचायत चुनी गई है निर्विरोध

आगरा की नगर पंचायत दयालबाग में अध्यक्ष पद पर गुरुप्यारी मेहरा निर्विरोध चुना गया है। इसी नगर पंचायत के 10 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। इस वजह से इस नगर पंचायत में वोटिंग का कहीं नजारा नजर नहीं आया।
तीन अन्य सदस्य भी निर्विरोध जीते
इसके अलावा नगर पंचायत के लिए कुल तीन और लोग निर्विरोध चुने गए हैं लेकिन यहां के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ है।
कमला नगर,जयपुर हाउस में सिर्फ मेयर पद के लिए वोटिंग
आगरा नगर निगम के पार्षद पद के लिए जयपुर हाउस से रेनू गुप्ता और कमला नगर से प्रदीप अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, यहां पार्षद पद के लिए तो मतदान नहीं हुआ लेकिन मेयर पद के मतदान हो रहा है लेकिन लोगों में दोपहर तक उत्साह कम नजर आया।
पालिका के नौ वार्डों में अध्यक्ष पद को पड़े वोट
आगरा की नगर पालिकाओं से नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं, लेकिन इनके वार्डों में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहा है।
दयालबाग के राधाबल्लभ केंद्र पर मतदाताओं का लगा मेला
दूसरी ओर आगरा के नगर निगम दयालबाग के अमिता विहार में मतदान के लिए मेले जैसा नजारा नजर आया। इस वार्ड के राधाबल्लभ केंद्र के आसपास मेले जैसी स्थिति थी। यहां करीब पार्षद पद के 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके प्रत्येक बिस्तर पर मतदाताओं की भीड़ अपनी पर्ची लेने के लिए कतार में लगी नजर आई फिर बाद में बूथ पर भी लाइन लगी रही।