आगरालीक्स आगरा के कारोबारियों की संख्या नेशनल चैंबर के चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। 12 मार्च को चैंबर के अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव हो सकते हैं।
आगरा की अलग अलग इंडस्ट्रीज के सदस्य नेशनल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य है। 1949 से नेशनल चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की स्थापना हुई थी। हर साल नेशनल चैंबर के चुनाव होते हैं। इस बार 12 मार्च को चुनाव हो सकते हैं, हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अध्यक्ष सहित अन्य पदों पर चुनाव
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दो पद, एक कोषाध्यक्ष और 28 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव होते हैं। अध्यक्ष पद पर आम सहमति बनान के प्रयास किए जाते हैं। पूर्व अध्यक्ष पदेन सदस्य होते हैं।
नेशनल चैंबर में चल रही तैयारी
नेशनल चैंबर में इस बार भी अध्यक्ष पद पर आम सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं। चुनाव की विधिवत घोषणा होने के साथ ही तैयारी शुरू हो जाएगी।