Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ UP budget: free water to farmers, focus on development works
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP budget: free water to farmers, focus on development works

271

लखनऊलीक्स… उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को बजट पेश किया। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। आगरालीक्स में जानिये बजट में क्या-क्या प्रमुख घोषणा की गई हैं।

योगी सरकार ने 5.50 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, जो अब तक का सबसे बड़ा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पेश हुए बजट में किसानों को मुफ्त पानी, सस्ता लोन, कोरोना वैक्सीन के लिए राशि, प्रदेश में मेट्रो और एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की गई है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के पास इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाई जाएगी। प्रदेश मे अलग अलग जगह आईटी पार्क बनाए जा रहे हैं।

प्रदेश का बजट एक नजर में

-राम मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए तीन सौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई है।

-उत्तर प्रदेश के कलाकारों क यूपी गौरव सम्मान दिया जाएगा, इसके लिए 11 लाख रुपये दिए गए हैं।

-अयोध्या, वाराणसी में पर्यटन विकास को 100-100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

-जेवर एयरपोर्ट की हवाईपट्टी दो से बढ़ाकर छह की जाएंगी। इस पर परियोजना पर 2000 करोड़ के बजट की व्यवस्था की गई है।

-अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती के एयरपोर्ट का विकास लगभग पूर्ण हो चुका है।

-दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के लिए 1326 करोड़ रुपये, गोरखपुर-वाराणसी मेट्रो के लिए 100-100 करोड़ दिए।

-अयोध्या नगरी के सर्वांगीण विकास को 140 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव।

-लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान।

-प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा मिलेगी।

-गोवंश के संरक्षण के लिए गो आश्रय स्थलों की संख्या को और बढ़ाया जाएगा।

-कोरोना वैक्सीन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। आयुष्मान योजना में 13 करोड़ रुपये का प्रावधान।

-प्रदेश मे सात स्थानों पर पीपीपी मॉडल से मेडिकल कालेज स्थापित किए जा रहे हैं।

-महिला शक्ति केंद्र बनाने के लिए बजट की घोषणा।

-मेरठ में बनेगी स्पोर्टस् यूनिवर्सिटी, गावों में ओपन जिम बनेंगी।

-19 जनपदों में छात्रावास बनाए जाएंगे। जिलों में अधिवक्ताओँ के चैंबर बनेंगे।

-किसनों के लिए ब्लॉक स्तर पर किसान संगठनों की स्थापना को 100 करोड़ रुपये।

-किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान।

-पीआईजी लखनऊ में मधुमेह रोगियों के लिए नई व्यवस्था की जाएगी।

-बनारस में गोकुल धाम की स्थापना होगी।

-जलजीवन मिशन के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था

-मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लिए 600 करोड़ रुपये

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!