आगरालीक्स आगरा से बनारस जाने के लिए टूंडला से ट्रेन मिलेगी, बनारस नई दिल्ली और पुरी आनंद बिहार टर्मिनल अब टूंडला रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।
सोमवार को टूंडला जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12581/12582 बनारस -नई दिल्ली एवं गाड़ी संख्या 12875/12876 पुरी- आनंद बिहार टर्मिनल ,नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव शुरू हो गया है। नीलांचल एक्सप्रेस के टूंडला रुकने से ट्रेन टूंडला से वाराणसी जहाँ ज्योतिलिंग के दर्शन के लिए जाते है .
फिर गया स्टेशन जहाँ भगवान बुद्ध के अनुयायी के लिए दर्शन के लिए जाते हैं एवं हिन्दू धर्म मे गया में तर्पण होते है एवं जगन्नाथपुरी धाम जैन धर्म के सबसे पवित्र स्थान में से एक सम्मेद शिखर जी के लिए पारसनाथ स्टेशन पहुँचकर जैन धर्म के अनुयायी दर्शन लाभ पा सकते है।