आगरालीक्स..यमुना किनारा रोड हाथी घाट का रास्ता आज रात से होगा बंद. नहीं जा सकेंगे कोई भी वाहन. जानें रूट डायवर्जन
आगरा में आज रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यमुना किनारा रोड को यातायात के लिए बंद किया जाएगा. हाथी घाट के पास नई रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. इस पुल की लांचिंग कार्य होने के कारण आज रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक रूट डायवर्जन कियाग या है. यमुना पुल से मनकामेश्वर मंदिर गेट तक सभी वाहन पूरी तरह से बदं रहेंगे.
इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक अरुण चंद्र का कहना है कि वाटर वक्र्स चौराहे से जीवनी मंडी की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन बंद रहेंगे. इसी तरह सुल्तानगंज की पुलिया से विजय नगर होकर जाने वलो भारी वाहन भी बंद रहेंगे. यहां से निकलने वाले सभी वाहन एमजी रोड होकर निकलेंगे. मनकामेश्वर मंदिर गेट और आगरा फोर्ट कट तिराहे से बैरियर लगाकर वाहन डायवर्ट किए जाएंगे.