आगरालीक्स… आगरा में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए आयोजित नीट 7 मई को है, 200 मिनट में 200 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।

नीट सात मई को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए छात्र तैयारी में जुटे हुए हैं। नीट के लिए छात्रों को तीन घंटे 20 मिनट का समय दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें 200 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रश्न पत्र 720 अंकों का होगा। इस तरह एक सवाल का जवाब देने के लिए क मिनट का समय मिलेगा।
ओएमआर सीट पर देंगे होंगे उत्तर
नीट के लिए छात्रों को ओएमआर सीट पर उत्तर देने होंगे, सही उत्तर के लिए चार अंक मिलेंगे और हर गलत उत्तर देने पर एक अंक कट जाएगा। पिछले वर्षों में सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए कट आफ सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 598 और एसी वर्ग के लिए 443 रही है।