आगरालीक्स …आगरा में नीट यूजी काउंसलिंग के लिए एसएन को छह मेडिकल कॉलेजों का केंद्र बनाया गया है। एमबीबीएस की 800 और बीडीएस की 100 सीटों पर प्रवेश होगा।
नीट यूजी की आल इंडिया कोटे की काउंसलिंग 14 अगस्त से शुरू हो रही है। वहीं यूपी नीट यूजी की स्टेट कोटे की सीटों के लिए काउंसलिंग 20 अगस्त से शुरू होगी, 20 से 24 अगस्त तक आनलाइन पंजीकरण किए जाएंगे और 24 अगस्त को मेरिट सूची जारी की जाएगी। ( Neet ug counselling sn medical college agra )
दस्तावेजों की होगी जांच ( Agra Education News )
एसएन में एसएन मेडिकल कालेज, केडी मेडिकल कालेज, केडी डेंटल कालेज, केएम मेडिकल कालेज, एफएच मेडिकल कालेज और केएस मेडिकल कॉलेज के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। 31 अगस्त से पांच सितंबर तक प्रवेश के दौरान नोडल केंद्र पर दस्तावेजों की जांच की जाएगी।