Monday , 20 April 2026
Home सिटी लाइव Neki ki Deewar & Smriti celebrate Christmasin Agra
सिटी लाइव

Neki ki Deewar & Smriti celebrate Christmasin Agra

126

आगरालीक्स ..आगरा में नेकी इस तरह भी की जा रही है, प्राणियों से प्यार करें, पीड़ितों की सहायता करें, नेक बनें और पूरी दुनिया में नेकी फैलाएं। टीम नेकी की दीवार और स्मृति संस्था ने क्रिसमस महापर्व से एक दिन पूर्व सोमवार को यही संदेश दिया।
मौका क्रिसमस का है और लोग खुशियां मना रहे हैं। हालांकि समाज के कुछ लोग खुशी से महरूम हैं। सोमवार को नेकी की दीवार और स्मृति संस्था के पदाधिकारी ऐसे बच्चों के लिए सेंटा क्लाॅज बने जो निर्धन हैं। सर्द हवाओं और भूख से लड़ने को मजबूर हैं। ज्वाला सिनेमा के पास अपराह्न 03 बजे से नेकी की दीवार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दोनों ही संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब बच्चों को गर्म कपडे़ (स्वेटर, पजामे, उनी कैप) बांटे। सेंटा क्लाॅज की टोपियों में बच्चों ने संस्था पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ जमकर मस्ती की और पूरे उत्साह के साथ क्रिसमस के त्योहार मनाया। करीब 100 से अधिक बच्चों के साथ केक काटा गया और खान-पान की सामग्री एवं उपहार बांटे गए। अपने पसंदीदा उपहार पाकर बच्चों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।


टीम नेकी की दीवार कीं प्रमुख एवं सीनियर डायटीशियन डा. रेणुका डंग ने कहा कि नेकी की दीवार का उद्देश्य यही है कि लोग दान के प्रति जागरूक हों और जिसके पास अधिक है वह दान दे। जिनके पास कमी है वो यहां से ले जाएं। यही वजह है कि हरीपर्वत क्राॅसिंग के नजदीक ही दीवार को चयनित कर इस स्थान को नेकी की दीवार का नाम दिया गया था। स्मृति संस्था कीं निदेशक डा. निहारिका मल्होत्रा ने कहा कि स्मृति संस्था काफी समय से बेटियों की परवरिश, उनकी शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और बच्चों के लिए काम कर रही है। यही वजह है कि हर साल नए साल का आगाज ‘बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ’ का नारा बुलंद कर किया जाता है। संस्था ने हाल ही में दो स्कूलों को भी गोद लिया है, जहां दिव्यांग और गरीब बच्चों के लिए शिक्षण से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आराधना मल्होत्रा, करन बत्रा, नूतन बजाज, ऋतु बजाज, ऋचा रल्ली, डा. संध्या जैन, मंजरी शर्मा, मयूरी मित्तल, अशु मित्तल, प्रीति अग्रवाल, पुष्पा पोपटानी, पूनम सचदेवा, चांदनी सचदेवा, नूपुर शर्मा, डॉ रंजू अग्रवाल आदि समाजसेवी महिलाओं एवं प्रतिष्ठित लोगों का योगदान रहा। सभी ने उपस्थितजनों को प्रभु यीशु के संदेश को व्यवहारिक जीवन में उतारने के साथ ही शांति, समृद्धि, सद्भावना और मानवता को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

सिटी लाइव

Agra Janakpuri mahotsav 2025: Murari Prasad Agarwal became the president of Janakpuri Festival Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने मुरारी प्रसाद अग्रवाल. दूसरी...

सिटी लाइव

Agra News: Maa Chamunda’s Kalash Yatra in Agra was a wave of devotion, 3 thousand devotees participated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, 3...

सिटी लाइव

Agra News: The executive committee of Shri Banke Bihari Satsang Samiti (Regd.) of Agra for the session 2025-27 has been declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की...

सिटी लाइव

Agra News: Varun Dagar’s dance rocked the grand finale of Spicy Sugar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रांड फिनाले में वरुण डागर के डांस...

error: Content is protected !!