Agra News : Madhukar Arora becomes Mahanagar Vice President of
New gang of dacoits D-71 active in Aligarh
अलीगढ़लीक्स… (20 june ) । जिले में डकैतों का नया गिरोह डी-71 सक्रिय है। पुलिस ने इस गैंग को पंजीकृत कर लिया है। गिरोह को विशेष निगरानी में रखा गया है।
जिले में शराब प्रकरण के बाद अब पुलिस अपराधियों पर सख्ती बरत रही है। इसके तहत हत्या, लूट, डकैती, चोरी आदि के गैंग पंजीकृत किए जा रहे हैं।
प्रवेंद्र है गैंग का सरगना
पुलिस ने डकैतौं के एक गैंग को पंजीकृत किया, जिसमें छह सदस्य हैं। दस्यु प्रवेंद्र के गैंग को डी-71 नाम से जाना जाएगा। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि थाना बरला क्षेत्र के कुख्यात आरोपित दस्यु प्रवेंद्र गैंग लीडर है। इसके गिरोह में सुनहरा सोनू, पिंटू, अनुज, अजब व बुलंदशहर के थाना सिकंद्राबाद के सराय झाझन निवासी सुनील को शामिल किया गया है।
जघन्य अपराध करते हैं गैंग के सदस्य
आरोपितों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। इनकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए विशेष निगरानी रखने के लिए गैंग श्रेणी-डी-71 पंजीकृत किया गया है। गैंग मुख्य रूप से डकैती, लूट, हत्या, हत्या का प्रयास जैसे जघन्य अपराध करने के अभ्यस्त अपराधी हैं।