Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Two arrested for selling SIM by making fake ID in Mathrua
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Two arrested for selling SIM by making fake ID in Mathrua

277

मथुरालीक्स…(20 June 2021 Mathura) फर्जी आईडी के जरिए ​एक्टिव करते बेचते थे सिम. पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट, इस तरह देते थे अंजाम

मथुरा में फर्जी पहचान पत्र तैयार कर सिम बेचने की घटना कोई नई नहीं है. पूर्व में भी ऐसी कम्पनियों की सिम को फर्जी आईडी पर एक्टिवेट करके अपराधी किस्म के व्यक्ति मोटी रकम में खरीद कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर फेक देते हैं. इससे घटनाओं के अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. थाना फरह में फर्जी आईडी पर एयरटेल की सिम एक्टिवेट करके बेचे जाने की शिकायत एयरटेल के नोडल ऑफीसर कौशलेन्द्र त्रिपाठी ने फरह थाने में की थी. इस मामले में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी. इस जांच में सर्विलांस टीम भी जुटी थी. तभी पुलिस ने सिम के एक्टिवेशन के फर्जीवाड़ा का खुलासा करते हुए राजेश पुत्र दामोदर एवं धर्मेन्द्र पुत्र सौदान सिंह निवासी ओल को गिरफ्तार कर लिया है और इनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभारी निरीक्षक फरह अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़़े गए आरोपियों द्वारा एक ही व्यक्ति के फोटो अलग-अलग प्रयोग करके फर्जी आईडी तैयार कर सिम एक्टिवेट कर लेते थे. इन फर्जी आईडी पर एक्टीवेट सिमों को मोटी रकम वसूल कर बेचा करते थे. इन फर्जी आईडी पर एक्टीवेट सिमों का आपराधिक घटनाओं में प्रयोग किए जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है. इस संबंध में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

error: Content is protected !!