आगरालीक्स…(22 January 2022 Agra News) आगरा में प्रत्याशी सोशल मीडिया पर ही प्रचार कर सकेंगे. रोड शो, पद यात्रा, वाहन रैली और जुलूस पर 31 जनवरी तक रोक. चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइंस
सोशल मीडिया पर होगा प्रचार
चुनाव आयोग ने शनिवार को चुनाव प्रचार संबंधी नई गाइडलाइंस जारी की हैं. इसके अनुसार कोई भी प्रत्याशी 31 जनवरी तक रोड शो, पद यात्रा, वाहन रैली व जुलूस नहीं निकाल सकेगा. सोशल मीडिया पर ही प्रचार किया जा सकेगा.

ये हैं पूरी गाइडलाइंस
- डोर टू डोर कैंपेन के लिए अब लोगों की संख्या 10 कर दी गई है, पहले यह 5 थी.
- 31 जनवरी तक रोड शो, पद यात्रा, साइकिल—बाइक वाहन रैली और जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा.
- 28 जनवरी से 8 फरवरी तक राजनैतिक दलों के प्रत्याशी वीडियो वैन के साथ अधिकतम 500 प्रत्याशी के साथ खुले स्थान अथवा मैदान की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों के साथ बैठक कर सकेंगे. लेकिन यातायात बाधित न हो. ये ध्यान रखना होगा.
- किसी हॉल में अथवा इनडोर मीटिंग में अधिकतम 300 व्यक्ति और हॉल की क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों के साथ बैठक की जा सकेगी.
- कोविड प्रोटोकॉल के साथ चुनाव आचार संहिता का पालन करना होगा.