Tuesday May 31, 2023
Advertisement
Agraleaks Agraleaks

Breaking News

31 May 2023 Rashifal: May the day be auspicious for

Agra News: Lively description of Lord’s childhood pastimes in Shri

Agra News: Metro stations will also be built near Agra’s

Agra News: Talented children get gifts and certificates in Agra…#agranews

Agra News: Rain alert issued in Agra, temperature has reached

Agraleaks digital news portal with full of news bucket

Agra News: Free dental checkup in Agra on 31st May…#agranews

Agra News: Additional Chief Secretary is coming to inspect the

Agra News: See two pictures of Yamuna in Agra on

Agra News: Taj Mahal reselling ticket sold to a group

Agraleaks Agraleaks
  • बिगलीक्स
  • यूपी न्यूज
  • देश दुनिया
  • पॉलिटिक्स
  • अपना शहर
    • अलीगढ़
    • आगरा
    • मथुरा
    • फिरोजाबाद
    • मैनपुरी
    • हाथरस
  • ​क्राइम
  • फैशन
  • स्पोर्ट्स
  • एजुकेशन
  • बिजनेस
  • जॉब्स
  • It is expensive to build a house in the state including Agra, water charges according to Rs 50 square feet
  1. Home
  2. आगरा
  3. New Look Beauty Parlor trained beautician from last 40 years in Agra #agra
 New Look Beauty Parlor trained beautician from last 40 years in Agra #agra
आगरा टॉप न्यूज़ बिगलीक्स

New Look Beauty Parlor trained beautician from last 40 years in Agra #agra

by news May 25, 2023 0 Comment

आगरालीक्स…आगरा में अपना ब्यूटी पार्लर खोलकर सफलता का आकाश रच रहीं महिलाएं, न्यू लुक ब्यूटी पार्लर का 40वें वर्ष में प्रवेश, कई आदर्श स्थापित किए, अनेकों महिलाओं को उपलब्ध कराया रोजगार

28 साल की सपना (काल्पनिक नाम) के मायके और ससुराल में महिलाएं काम नहीं करती थीं। उनका काम घर में खाना बनाना और बच्चों की देखभाल करना था। शादी के चार साल बाद जब उन्होंने अपना ब्यूटी पार्लर खोलने की बात की तो घरवालों को जैसे झटका लगा। मगर अब समय बदल चुका है। सपना जैसी न जाने कितनी ही महिलाएं आगरा में अपने ब्यूटी पार्लर खोलकर उन्मुक्तता और आत्मनिर्भरता का नया आकाश रच रही हैं।
राहुल विहार दयालबाग स्थित न्यू लुक पार्लर कीं संचालक ममता बेरी ने आदर्श स्थापित कर आगरा कीं अनेकों महिलाओं और लड़कियों के सपनों को पंख दिए हैं। न्यू लुक पार्लर अपने 40 वर्ष पूरे करने जा रहा है। ममता बेरी बताती हैं कि उन्होंने इस पार्लर की शुरूआत ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद वर्ष 1984 में की थी, जब वे माईथान में रह रही थीं। उस वक्त आगरा में बहुत ही कम संख्या में पार्लर हुआ करते थे। वो समय भी अलग था। अधिकांश घरों की महिलाएं सजने-संवरने के लिए पार्लर नहीं जाया करती थीं, उनके परिवार भी इसकी इजाजत नहीं देते थे। इस काम को सीखकर कॅरियर बनाने की इजाजत तो बिलकुल भी नहीं थी। लेकिन अपने मजबूत इरादों के साथ उन्होंने इस काम की शुरूआत की। सबसे बड़ा परिवर्तन 1990 के बाद आया। यही वो समय था जब महिलाओं का रूझान इस ओर बढ़ने लगा। इसके बाद शहर में पार्लर भी बढ़ने लगे। महिलाओं के लिए यह आमंदनी का एक अच्छा जरिया बनने लगा। वे काम कर रही थीं और घर भी चला रही थीं। इसके बाद लगभग 16 साल तक ममता ने दिल्ली में भी अपना पार्लर चलाया और इस बीच कई प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किए, कई बड़े सेलिब्रिटीज से मिलने का मौका मिला। प्रतिष्ठित लोग उनके काम में रूचि दिखाने लगे।


जिंदगी एक बार फिर पलटी और ममता को आगरा वापस आने का मौका मिला। इसके बाद से ही वे दयालबाग में अपना न्यू लुक पार्लर चला रही हैं। जहां लड़कियों और महिलाओं को विशेष तरह के सर्टिफिकेशन कोर्स रियायती दरों पर कराए जाते हैं। अब तक यह पार्लर और प्रशिक्षण केंद्र हजारों लड़कियों और महिलाओं को इस काम में दक्ष बनाकर अपना रोजगार शुरू करने, कॅरियर बनाने का अवसर प्रदान कर चुका है। गुरूवार को न्यू लुक पार्लर और प्रशिक्षण केंद्र ने अपना रूबी ईयर पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया। लम्बे समय से सेंटर से जुड़ी महिलाओं को आमंत्रित कर मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।

Share This:

  • 0
    Whatsapp
  • 0
    Facebook
  • 0
    Twitter
  • 0
    Telegram
Tags: Agra hindi news Agra latest news Agra Live news Agra news New Look Beauty Parlor trained beautician from last 40 years in Agra #agra
Previous post
Next post

news

editor

Search

RELATED Stories for you
आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: Lively description of Lord’s childhood

by news May 30, 2023

आगरालीक्स…भगवान के रूप में बच्चे घूम रहे हैं, हम उन्हें जगह-जगह ढूंढ़ रहे हैं…आगरा

आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: Metro stations will also be

by news May 30, 2023

आगरालीक्स…आगरा की सबसे बड़ी मार्केट संजय प्लेस और सदर के पास भी बनेंगे मेट्रो

आगरा टॉप न्यूज़

Agra News: Talented children get gifts and

by news May 30, 2023

आगरालीक्स…आगरा में बच्चे छुट्टियों में नए—नए हुनर ​सीख रहे हैं, समय का कर रहे

About Us | Copyright © 2021 Agraleaks. All Right Reserved. | Design by Digikolorz Website Designing company in agra