Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra News : Which contraceptive choice by Couple #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Which contraceptive choice by Couple #agra

125

आगरालीक्स… आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञों ने की चर्चा, कपल्स कब कौन सा गर्भनिरोधक चुने।

142.86 करोड़ के साथ भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। ऐसे में जरूरी है कि गर्भनिरोध को लेकर एक बार फिर चर्चा की जाए और लोगों को इसके बारे में जागरू किया जाए।


रेनबो आईवीएफ की ओर से गर्भनिरोध: कब और कौन सा विषय पर एक कार्यशाला गुरूवार को संजय प्लेस स्थित होटल होली-डे इन में आयोजित की गई। इसमें शहर भर के स्त्री रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्त के रूप में उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक और शहर के वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र मल्होत्रा ने इस विषय पर ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रिवार नियोजन का मतलब है कि दंपति अपनी मर्जी से फैसला करें कि उन्हें कब बच्चा चाहिए और कब नहीं। गर्भनिरोध के कई तरीके हैं जैसे नसबंदी, कंडोम, फीमेल कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, इंजेक्शन और आईयूडी, हार्मोनल रिंग, काॅन्ट्रासेप्शन इंजेक्शन, सर्जिकल स्टरलाइजेशन, इंप्लांट, कटिस इंटरप्ट्स, कैलेंडर राइम मैथर्ड, वजाइनल डक, काॅन्ट्रासेप्टिव पैच, डायाफ्राम आदि। दुर्भाग्यवश भारत में एक युगल को अधिकांशतः एक ही तरीका पता होता है। इसलिए सभी तरीकों पर जानकारी होना जरूरी है। हो सकता है कुछ तरीके आपको सूट न करें जबकि कुछ जादू की तरह असर करें। विभिन्न प्रकार के गर्भनिरोध उपायों विभिन्न लाभ, हानियां और प्रभावशीलता का स्तर अलग-अलग है। इसके लिए अपने अनुभव के आधार पर डाॅक्टर आपकी मदद कर सकते हैं, बशर्ते आप उनके पास जाने में संकोच न करें।
रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डाॅ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि दुनिया रहने के लिए एक छोटी जगह बनती जा रही है। विश्व की वर्तमान जनसंख्या 7.9 अरब जो 2050 तक 09 अरब पहुंच जाएगी। गर्भनिरोधक समय की जरूरत है। भारत में दुनिया की 17 फीसदी आबादी रहती है। 21 फीसदी सभी गर्भधारण के परिणाम स्वरूप जीवित जन्म अनियोजित होते हैं।
सभी गर्भधारण का लगभग 2/5 भाग अनपेक्षित होता है।
यदि गर्भनिरोध की अपूर्ण आवश्यकता को पूरा किया जाता है तो हम 55 मिलियन अवांछित गर्भधारण से बच सकते हैं, 22 मिलियन कम गर्भपात होंगे और 90000 कम मातृ मृत्यु होंगी।
इस अवसर पर डाॅ. मनप्रीत शर्मा, डाॅ. वर्षा, डाॅ. उर्वशी, डाॅ. दिव्या जैन आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

error: Content is protected !!